{"_id":"65add7226b6d16195c044317","slug":"one-youth-died-in-a-car-accident-near-shahdol-jhagarha-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: झगरहा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: झगरहा के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, चार घायल
Mon, 22 Jan 2024 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Jan 2024 08:17 AM IST
सार
झगरहा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई पुलिस की हंड्रेड डायल रास्ते में ही बिगड़ी।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई कार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र के झगरहा में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंच पाई। पुलिस की गाड़ी रास्ते में ही खराब हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अंतरा से शहडोल की ओर कार में सवार हो कर पांच युवक आ रहे थे। इस दौरान झगरहा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सवार शुभम उपाध्याय उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, घायलों में संदीप सिंह, हरपाल, शुभम सोनी, साहिल प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि सभी युवक शहडोल के रहने वाले हैं, अंतरा से कार में सवार होकर पांचों युवक शहडोल आ रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं हादसे में शुभम उपाध्याय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। चार घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हंड्रेड डायल मौके पर नहीं पहुंची, जिसकी खबर कोतवाली थाना प्रभारी को लगी तो कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम में तैनात पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
