फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   One and a half month's love overshadowed the relationship of five years, the wife was beaten to death

MP News: पांच साल के रिश्ते पर भारी पड़ी डेढ़ माह की आशिकी, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 10 Jun 2023 03:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 10 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

शहडोल में पांच साल के रिश्ते पर डेढ़ माह की आशिकी भारी पड़ी है। पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही एंबुलेंस बुलवाई। 
 

विज्ञापन
One and a half month's love overshadowed the relationship of five years, the wife was beaten to death
extra marital affair 2

विस्तार

शहडोल में बाहरी महिला के इश्क के चक्कर में फंसकर एक युवक ने अपना हंसता-खेलता परिवार बर्बाद कर दिया। महज डेढ़ महीने पहले जिस महिला से उसके नैन लड़े थे, उसकी खातिर युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के 48 घंटे बाद खुलासा हुआ कि महिला की मौत स्वभाविक नहीं थी। उसकी हत्या उसके ही पति ने की है। उसका किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले तक पुलिस भी महिला की मौत को आकस्मिक मौत मान रही थी। 

विज्ञापन


घटना शहडोल जिले के के गोहपारू थाना क्षेत्र की है। सात जून कों गोहपारू में सलून की दूकान चलाने वाला मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद नासिर, उम्र 28 वर्ष, निवासी बरवाडीह, थाना पथलगड्डा जिला चतरा झारखंड हाल निवासी गोहपारू ने थाना आकर सूचना दी थी कि सुबह करीब नौ बजे वह अपने सैलून (मेन्स पार्लर) में था। कमरे में पत्नी जबीना परवीन, उम्र 24 वर्ष, एवं दो लड़के मोहम्मद सईद, चार वर्ष और अयान, उम्र 10 माह थे। दोपहर दो बजे खाना खाने घर गया तो कमरे के दरवाजा में बाहर से कुंडी लगी थी। कुंडी खोलकर अंदर देखा तो पत्नी-बच्चे नहीं थे। छत पर देखा तो जबीना वहां गिरी पड़ी थी। छोटा लड़का मम्मी की गोद मे दबा रो रहा था। पत्नी की सांस चल रही थी। उसने एंबुलेंस बुलाई। गोहपारू अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वसीम ने पुलिस को यह भी बताया कि पत्नी को सांस लेने में दिक्कत होती थी। उसके सीने में दर्द बना रहता था। 
विज्ञापन


सख्ती के बाद उगला राज
संदेह के आधार पर पुलिस ने वसीम से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसका गोहपारू की ही एक बेवा के साथ पिछले डेढ़ माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक जबीना को लग गई थी। घटना के दिन वसीम घर से निकला तो जबीना छत से उस पर नजर रखे थी।  जब वसीम ने यह देखा तो वह लौटा और उसने पत्नीसे विवाद किया। छत पर रखे बांस के डंडे से सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। वसीम दुकान चला गया। इसके बाद वह खुद लौटा और उसने एंबुलेंस बुलाई। वह इस वारदात को सामान्य घटना बता रहा ता। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी  मोहम्मद वसीम के विरुद्ध भादंवि की धारा 302 और 201 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed