फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Normal life affected due to dense fog in Shahdol

MP Weather news: कोहरे की सफेद चादर से ढका शहडोल, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, ठिठुरन से लोग कांपे

Wed, 10 Jan 2024 11:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Jan 2024 11:00 AM IST
सार

MP Weather news: जिले में लगातार एक सप्ताह से मौसम बदला हुआ है, बुधवार की तड़के से ही शहडोल पूरी तरीके से कोहरे की सफेद चादर से ढका हुआ है। कोहरा अधिक होने की वजह से आम जनजीवन में भी काफी असर देखने को मिल रहा है। सड़के सूनी है, जिसे आवश्यक कार्य है वहीं सड़कों पर नजर आता दिख रहा है।

विज्ञापन
Normal life affected due to dense fog in Shahdol
कोहरे की सफेद चादर से ढका शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में कोहरे के साथ-साथ ठंड भी काफी पड़ रही है। तापमान में काफी गिरावट आई है। बता दें कि बुधवार सुबह से ही कोहरे से ढके शहडोल में वाहनों की रफ्तार धीरे हो गई है। सड़कों पर जो वाहन चालक निकल रहे हैं, वह अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर ही चला रहे हैं। क्योंकि विजिबिलिटी काफी कम है, जिसकी वजह से वाहन चालक वाहनों को धीरे गति में चला रहे हैं।

विज्ञापन


कोहरे की वजह से थमे ट्रकों के पहिये
वहीं, बड़े-बड़े वाहनों को हाईवे पर चालकों ने खड़ा कर दिया है और कोहरा कम होने का इंतजार कर रहे हैं। हाईवे पर बड़े-बड़े वाहनों की लाइन लगी है, उन वाहन चालकों से जब बात की गई तो वाहन चालकों का कहना है कि वह बीती रात 1 बजे से ही हाईवे पर अपने वाहनों को खड़ा कर कोहरा कम होने का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बारिश होने की संभावना
रात 12 बजे से ही शहडोल शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी कोहरा पड़ना शुरू हो गया था, जिसकी वजह से हाईवे पर लंबी दूरी तय करने वाले बड़े वाहन चालकों ने ही बीती रात से ही हाईवे के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर कोहरा कम होने का इंतजार करते दिखाई दिए, बुधवार की सुबह 9 बजे तक कोहरा अधिक था और विजिबिलिटी काफी कम थी, जिसकी वजह से बड़े वाहन चालक अपने मंजिल के लिए रवाना नहीं हुए। वहीं मौसम विभाग के जानकार का कहना है कि यह मौसम लगातार आने वाले चार दिनों तक इसी प्रकार से बना रहेगा, साथ ही बीच में बरसात भी होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed