{"_id":"63e380c3a255b696180e4f27","slug":"nephew-molested-a-minor-on-the-pretext-of-marriage-case-came-to-light-when-she-became-pregnant-arrested-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से भतीजे ने किया दुराचार, गर्भवती हुई तो सामने आया मामला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से भतीजे ने किया दुराचार, गर्भवती हुई तो सामने आया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Feb 2023 04:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 Feb 2023 04:55 PM IST
सार
आरोपी ने नाबालिक से अनैतिक संबंध बनाए और इस बारे में किसी को बताने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई तो रेप का मामला सामने आया।
विज्ञापन
नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां रिश्ते में भतीजा लगने वाले आरोपी ने अपनी ही नाबालिग रिश्तेदार से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और किसी को भी घटना की जानकारी देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक जो रिश्ते में नाबालिग का भतीजा लगता है। उसने नाबालिग से अनैतिक संबंध बनाए। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 367 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार का कहना है आरोपी युवक रिश्ते में उस नाबालिग का भतीजा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
