{"_id":"6457134d15c47ef86e098633","slug":"neighbor-youth-raped-minor-case-registered-after-victim-complaint-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, माता-पिता के घर पर न होने का उठाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, माता-पिता के घर पर न होने का उठाया फायदा
Sun, 07 May 2023 08:26 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 08:26 AM IST
सार
शहडोल में घर पर अकेली एक नाबालिग बच्ची से पड़ोसी ने गलत काम किया। बच्ची के माता-पिता गांव में ही एक शादी में गए थे, इसी दौरान आरोपी घर में घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मासूम के साथ दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जयसिंहनगर में 70 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया और अब जैतपुर से एक मामला सामने आया है। जहां, 12 वर्षीय मासूम के साथ एक 27 वर्षीय युवक ने गलत काम किया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची घर पर अकेली थी, माता-पिता गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे, जिसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला 27 वर्षीय युवक घर में घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची के माता पिता घर पहुंचे तो मासूम ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है, लेकिन जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घर में मासूम अकेली थी जिसका फायदा पड़ोस में रहने वाले युवक ने उठाया और घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, मासूम आपने माता पिता के साथ शिकायत कराने पहुंची थी, जिस पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।