फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP The wait is over CM Chauhan will come to Shahdol on October 3 will flag off the train going to Nagpur

MP News: इंतजार की घड़ी खत्म, तीन अक्टूबर को शहडोल आएंगे CM चौहान, नागपुर जाने वाली ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 23 Sep 2023 02:43 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 23 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में आगामी तीन अक्टूबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान आएंगे। सीएम नागपुर के लिए जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। शहडोल के लोगों के इंतजार के पल खत्म होने वाले है।

विज्ञापन
MP The wait is over CM Chauhan will come to Shahdol on October 3 will flag off the train going to Nagpur
सीएम नागपुर जाने वाली ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में इंतजार की घड़ी मानो खत्म हो गई है शहडोल वाशियो को सौगात देने के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तीन अक्टूबर को शहडोल पहुंच रहे हैं। उनके प्रस्तावित द्वारा की तैयारी  जिला प्रशासन कर चुका है। शहडोल वासियों को नागपुर के लिए ट्रेन की सौगात अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरी झंडी दिखाकर तीन अक्टूबर को देगे। सीएम शिवराज मुख्य रूप से शहडोल नागपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आ रहे हैं। शहडोल से नागपुर ट्रेन चलाने की मांग एक लंबे अरसे से की जा रही है। पूर्व में इस ट्रेन को साप्ताहिक चलाने की घोषणा की गई थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था जिसके बाद रेल मंत्रालय ने इसके संचालन पर अस्थाई रूप से रोक लगा दिया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने यह बात सरकार तक पहुंचाई। जिसके बाद रेल मंत्रालय ने CM शिवराज सिंह चौहान की मांग पर इसके फेरे बढ़ाने की मांग की थी। बताया जा रहा है रेल मंत्रालय द्वारा सीएम की इस मांग कर सहमति प्रदान की गई है। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान खुद शहडोल आ कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


यहा भी होंगे शामिल
अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि का अंतरण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का प्रवेश कार्यक्रम, जल जीवन मिशन के कार्यक्रम में शामिल होगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed