फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Two five-year-old friends died after drowning in a drain in Shahdol Hindi News

MP News: शहडोल में पांच साल की दो सहेलियों की मौत, खेल-खेल में नाले में पास पहुंचकर नहाने लगीं, उसी में डूबीं

Sat, 11 Jan 2025 02:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2025 02:35 PM IST
सार

गोहपारू थाना क्षेत्र के भूरसी गांव के मझौली टोला में स्थित एक छोटे नाले में नहाने गईं दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की उम्र पांच साल थी, वे खेल खेल में नहाने नाले के पास पहुंची और फिर नहाने लगीं। इस दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
MP News: Two five-year-old friends died after drowning in a drain in Shahdol Hindi News
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र  में नाले में नहा रही दो मासूम बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। दोनों बालिकाएं एक ही मोहल्ले की रहने वाली थीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोहपारू थाना क्षेत्र के भूरसी गांव के मझौली टोला में स्थित एक छोटे नाले में नहाने गईं दो सहेलियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतिकाओं में रागिनी सिंह पिता शिव कुमार सिंह और भामनी सिंह पिता राम प्रसाद सिंह, दोनों की उम्र 5 साल शामिल हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों सहेलियां खेलते-खेलते पास के नाले में नहाने चली गईं, जहां वे डूब गईं।
विज्ञापन


काफी देर तक जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटीं, तो उनकी तलाश शुरू की। नाले के पास पहुंचने पर उन्हें बालिकाओं की चप्पलें दिखीं। इसके बाद, परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से नाले में तलाश की, जहां दोनों बच्चियां मिलीं। उन्हें तुरंत नाले से बाहर निकालकर जयसिंहनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि घटना गोहपारू थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया गोहपारू अस्पताल में पूरी की जा रही है। हालांकि, परिजन पहले ही दोनों शवों को लेकर गोहपारू अस्पताल पहुंच गए थे। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed