फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Three Girls Drowned In A River In Shahdol district of Madhya pradesh

MP News: घर पर कार्यक्रम चल रहा था और बच्चियां नहाने नदी में चली गई, तीन की डूबने से मौत

Fri, 02 Jun 2023 04:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 02 Jun 2023 04:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल में तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मामला ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता का है। बच्चियों के घर पर कार्यक्रम चल रहा था। वह झांपर नदी में नहाने गई थीं।
 

विज्ञापन
MP News: Three Girls Drowned In A River In Shahdol district of Madhya pradesh
मुंगेर में अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मृतको में आरती पाल पिता राजू पाल, 14 वर्ष, निवासी ग्राम सौंता, पारुल उर्फ शानू, आठ साल और पलक, 12 वर्ष, दोनों पिता हरीश पाल निवासी सिलवार, जिला सीधी शामिल हैं।

विज्ञापन


दोनों बहने अपने मामा राजू पाल के यहां ग्राम सौंता में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ब्योहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौंता निवासी राजू पाल के घर में कोई कार्यक्रम था। शामिल होने के लिए बाहर से भी रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर राजू पाल की 14 वर्षीय पुत्री आरती के साथ राजू पाल की भांजी पलक व पारुल और दो अन्य बच्चियां घर से कुछ ही दूर स्थित झांपर नदी मे नहाने गई थी। इसी दौरान राजू की 14 साल की बेटी आरती डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में दोनों भांजियां पारुल व पलक भी नदी में डूब गई। साथ में गई लड़कियों ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब नागेंद्र और वीरेंद्र यादव ने बच्चों को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमॉर्टम के लिए लाशें भेज दी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed