फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News: Superstition is taking violent form, neighbor attacked mother-in-law and daughter-in-law

MP News: अंधविश्वास ले रहा हिंसक रूप, भाई ने भाई की हत्या की, अब पड़ोसी ने सास-बहू पर कातिलाना हमला किया

Thu, 02 Nov 2023 05:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 02 Nov 2023 05:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के शहडोल के आदिवासी अंचल में अंधविश्वास तेजी से हिंसक रूप ले रहा है। जैतपुर थाना क्षेत्र में भाई ने भाई की हत्या की। 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जादू-टोना करने के शक में सास-बहू पर उनके ही पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 
 

विज्ञापन
MP News: Superstition is taking violent form, neighbor attacked mother-in-law and daughter-in-law
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के आदिवासी अंचल में अंधविश्वास अब हिंसक रूप ले रहा है। जादू-टोना करने के संदेह के चलते दो महिलाओं पर कातिलाना हमला हुआ है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव का है। वहां खेत में धान की कटाई कर रही सास-बहू पर पड़ोसी युवक ने कातिलाना हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक है। दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज शहडोल रैफर किया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


नौगवां में घर के पीछे खेत में धान की कटाई कर रही राम बाई और उसकी बहू गुड्डी गोंड पर पड़ोस में रहने वाले तेजभान सिंह ने कुल्हाड़ी और हंसिये से वार कर दिया। उसे शक था कि सास-बहू मिलकर जादू-टोना करती है। इसी शक के चलते तेजभान ने खेत में काम कर रही दोनों महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। उन्हें गंभीर घायल कर दिया। आरोपित युवक एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में हंसिया लिया था। दोनों महिलाओं को बुरी तरीके से मार रहा था। सास-बहू ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आसपास मौजूद लोग दौड़े। तब आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। परिवार व अन्य लोगों ने दोनों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में दोनों का उपचार चल रहा है। 24 घंटे में यह अंधविश्वास को लेकर दूसरी बड़ी घटना हुई है। इससे पहले जैतपुर थाना क्षेत्र के पतेरा टोला में रिश्ते के भाई ने अंधविश्वास के चलते अपने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया था। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की डायल हंड्रेड सूचना मिलने पर मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। दोनों महिलाओं का मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed