फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Son Kept Father Deady Body in House Demanded Money Know Inside Story

Shocking: रुपये दो तब पिता को दूंगा मुखाग्नि, बेटे के मुंह से यह सुनते ही फट गया मां का दिल, घर में पड़ा था शव

Wed, 02 Oct 2024 08:11 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Oct 2024 08:11 AM IST
सार

MP News: मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा। लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो, तब ही घर आऊंगा, वरना नहीं।

विज्ञापन
MP News Son Kept Father Deady Body in House Demanded Money Know Inside Story
पीड़ित मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में एक बेटे ने अपने पिता को मुखाग्नि नहीं दी। मां बेटे को फोन कर बुलाती रही, उससे एक बार घर आने की विनती करती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। मां ने उसे दुहाई दी कि आखिरी बार पिता का मुंह देख ले, उन्हें मुखाग्नि देकर चले जाना, लेकिन बेटे ने साफ इनकार कर दिया। ऐसा उसने सिर्फ इसलिए किया क्योंकि माता-पिता ने उसके द्वारा की गई रुपयों की मांग पूरी नहीं की थी। आखिर में हिम्मत और साहस दिखाते हुए पत्नी ने ही अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। यह हृदय विदारक घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आई है। अंतिम संस्कार के दो दिन बाद मां ने कलयुगी बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 कछियान टोला निवासी पार्वती बर्मन पति स्व. रामस्वरूप बर्मन (65) के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसने बताया कि उसके इकलौते पुत्र मनोज बर्मन (31 वर्ष) का विवाह हो चुका है। आए दिन वह माता-पिता से पैसे की मांग कर झगड़ा करता रहता था, रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर वह ब्यौहारी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। पिता की मौत से एक दिन पहले भी वह (मां-पिता के) घर आया था और डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहा था। लेकिन, मां ने रुपये नहीं होने की बात कहकर उसे मना कर दिया। जिससे नाराज होकर वह रात में वहां से चला गया। अगली सुबह मनोज के पिता का बीमारी से निधन हो गया।
विज्ञापन


गर्भवती के पेट में बच्चा, बच्चे के पेट में बच्चा, ऐसा क्यों होता है? डॉक्टर ने दिए इन सवालों के जवाब, एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बेटे से मोबाइल पर बात करते हुए पिता की मौत की खबर देकर जल्दी घर आने को कहा। लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। उसने मां से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे पैसे भेजो, तब ही घर आऊंगा, वरना नहीं। मां ने रो-रोकर दुहाई देकर कहा कि अभी पैसे नहीं हैं, तू ऐसे समय में रुपयों की जिद कर रहा है, जब तेरे पिता की लाश घर में मौजूद है। लेकिन, इसके बाद भी बेटे का दिल नहीं पसीजा और उसने मां से यह तक कह दिया कि घर बेचकर मुझे पैसे दो, वरना मैं पिता को मुखाग्नि देने नहीं आऊंगा। माँ के अलावा मनोज की पत्नी ने भी कई बार उसे फोन करके घर आने को कहा, लेकिन वह नहीं आया। कुछ देर बात उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। 


स्कूल में ताला, जांच के लिए SIT को 15 दिन, UKG की छात्रा से किसने किया दुष्कर्म? एक क्लिक पर पढ़ें  कहानी

पत्नी ने किया अंतिम संस्कार
बेटे ने बात नहीं मानी और फिर उसने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया तो मृतक की पत्नी पार्वती ने स्वयं ही पति को मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। जिसके बाद वह पति की चिता के आगे शमशान घाट गई और पति को मुखाग्नि देकर अंतिम सस्ंकार किया। इस दौरान जिसने में भी यह नजारा देखा, वह हैरान रहा गया। एक बेटा होने के बाद उसके पिता को मां को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी।  

मांन ने थाने में की शिकायत
पति के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्वती अपनी पुत्री सुषमा और सुमन के साथ ब्यौहारी थाना गई और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित मां ने पुलिस को रो-रोकर बताया कि किस तरह पैसों की खातिर उसके बेटे ने पिता को मुखाग्नि देने से मना कर दिया। मां और उसकी दोनों बेटियों ने पुलिस से मनोज के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

शहडोल से सादिक खान की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed