{"_id":"63c52d0bca462525197911ff","slug":"mp-news-class-10-student-commits-suicide-in-shahdol-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गैरों से बात करना चाचा को अखर रहा था, आहत होकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गैरों से बात करना चाचा को अखर रहा था, आहत होकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
Mon, 16 Jan 2023 04:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसके चाचा और एक अन्य युवक का जिक्र है।
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना, शहडोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले में भतीजी को मोबाइल पर गैरों से बात नहीं करने की समझाइश देना चाचा के लिए दुखदाई साबित हुआ। भतीजी ने चाचा की बात और रोकटोक से आहत होकर फांसी लगाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भतीजी के पास मिले सुसाइट नोट में चाचा समेत एक अन्य युवक के नाम का जिक्र होने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना एरिया के तहत आने वाले गांव भैंसहा का है। पुलिस के मुताबिक, भैंसहा निवासी 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी लगने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास एक सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसके रिश्ते के चाचा मनोज कहार मोबाइल पर गैरों से बात करने पर मना करते थे।
विज्ञापन
इससे आहत होकर कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बता दें कि पत्र में चाचा के साथ-साथ किसी गोलू बैगा के नाम का भी उल्लेख है। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर चाचा मनोज कहार औरप गोलू बैगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
