फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News BJP state president VD Sharma reached Shahdol Digvijay Singh

MP News: एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल पहुंचे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात

Mon, 29 Jan 2024 08:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 08:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी की।

विज्ञापन
MP News BJP state president VD Sharma reached Shahdol Digvijay Singh
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा शहडोल में हुआ। जहां वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं, जिसकी झलक शहडोल में देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शहडोल भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकरी व कार्यकताओं में जोश भरने का काम किया। साथ ही लोकसभा चुनाव जितने की टिप्स कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव प्रत्येक कार्यकर्ता की ताकत से जीते हैं, उसी तरह लोकसभा की 29 सीट भाजपा के खाते में आएगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के बारे में कुछ भी कहना यानी अपने आप को मुसीबत में डालना। उन्हें 2003 में ही जनता ने नकार दिया था, ये वही बंटाधार दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने कहा था कि मैं जनता के बीच वोट मांगने जाता हूं, तो वोट कट जाते हैं। कांग्रेस पूरे देश में नस्तनाबूत हो रही है। दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव का डर लग रहा, इसलिए वो इस बार चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed