{"_id":"63c634d3e23e415f9d501c0f","slug":"mp-news-bjp-district-president-wrote-a-letter-to-shahdol-mp-regarding-railway-problem-in-umaria-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में रेलवे की समस्या को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने शहडोल सांसद को लिखी चिट्ठी, ये हैं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में रेलवे की समस्या को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने शहडोल सांसद को लिखी चिट्ठी, ये हैं समस्याएं
Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:10 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में रेलवे संबंधित समस्या को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने शहडोल सांसद को चिट्ठी लिखी। ऐसे में शहडोल सांसद ने चिट्ठी को आगे बढ़ाते हुए डीआरएम बिलासपुर को रेलवे समस्या से अगवत करवाया है।
विज्ञापन
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने शहडोल सांसद को लिखी चिट्ठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले में रेलवे संबंधित कई समस्याएं हैं। यहां पर रेलवे को ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन कई साल से रेलवे की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ऐसे में उमरिया बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
बता दें कि जिलाध्यक्ष ने सांसद को रेलवे की समस्याओं से अवगत करवाया है। ऐसे में जिलाध्यक्ष दिलीप की ओर से लिखी गई चिट्ठी को ध्यान में रखते हुए सांसद हिमाद्री ने डीआरएम बिलासपुर को खुद भी चिट्ठी लिखी। साथ ही जल्द से जल्द रेलवे की समस्याओं को ठीकर करवाने को कहा।
विज्ञापन
ये हैं रेलवे की समस्याएं...
- बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर डाउन साइड रेलवे केबिन की पुलिया के पास अंडरपास बनवाने की जरूरत है। इसके बनने से पाली नगर पालिका के वार्ड क्रमांक तीन, चार, पांच और करीब 25 गांवों का संपर्क पाली नगर से सुगमता पूर्वक हो सकेगा।
- बिरसिंहपुर पाली डाउन साइड की तरफ निर्माणाधीन ओवर ब्रिज को प्लेटफार्म क्रमांक एक और दो से जोड़ना आम जनता के लिए हितकर रहेगा।
- कटनी से चौपन लाइन पर स्थित उमरिया जिले का एक मात्र स्टेशन महरोई है। यहां पर (अमहाई पुलिया, पोल क्रमांक 1148 के पास) अंडर पास बनाने से अशोद, बसेही, चंदसुरा, चंदवार, इंदवार और भरेवा गांव की जनता का आवागमन सुगम हो सकेगा। रेलवे परिक्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
- बिरसिंहपुर पाली रेलवे स्टेशन चूंकि SECL क्षेत्र से जुड़ा हुआ और संजय गांधी ताप विद्युत गृह से लगा हुआ स्टेशन है। यहां पर विविध भाषा भाषी प्रांत के लोग रहते हैं। अतः यहां पर भुज शालीमार, उदयपुर शालीमार, छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति, गोंदिया बरौनी और रीवा बिलासपुर ट्रेनों का स्टॉपेज किया जाए, जिससे लोगों का आवागमन सुगम होगा।
- इन सब समस्याओं को लेकर रेलवे के डीआरएम बिलासपुर को हिमाद्री सिंह ने पत्र लिखा है। साथ ही कहा है कि कृपया कर संवेदनापूर्वक निर्णय लेते हुए उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
