फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP Election 2023: Transgender Candidate IN Shahdol To contest Assembly Elections

MP Election 2023: शबनम मौसी को भूल जाओगे, अब शहडोल में काजल मौसी ने जताई है दावेदारी!

Wed, 01 Nov 2023 01:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 01 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

MP Election 2023: आपको शबनम मौसी तो याद ही होगी! फिल्म भी तो बनी है उन पर। शहडोल से 2000 में शबनम मौसी ने विधानसभा चुनाव जीता था। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए शहडोल में ही काजल मौसी ने दावा ठोंका है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Transgender Candidate IN Shahdol To contest Assembly Elections
जैतपुर विधानसभा क्षेत्र से काजल मौसी ने भी नामांकन दाखिल किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा से किन्नर प्रत्याशी काजल मौसी की दावेदारी ने फिर से शहडोल को देश के पटल पर चर्चा में ला दिया है। चुनावों को लेकर शहडोल जिला हमेशा से चर्चित रहा है। इमरजेंसी के दौरान यहां इंदिरा गांधी को अपनी सीट गंवानी पड़ी थी। हार का मुंह देखना पड़ा था। शहडोल जिले की तब की सोहागपुर विधानसभा, जो अब जयसिंहनगर बन चुकी है, से कृष्ण पाल सिंह ने जीत हासिल की थी। इसके बाद सोहागपुर विधानसभा की चर्चा उस समय देश में हुई जब किन्नर प्रत्याशी शबनम मौसी ने एक-तरफा जीत हासिल की। देश की पहली किन्नर विधायक का तमगा उन्होंने हासिल किया। अब शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा से किन्नर प्रत्याशी के रूप में काजल मौसी की दावेदारी ने शहडोल को चर्चा में ला दिया है।।

विज्ञापन


23 साल पहले साल 2000 में शहडोल जिले के सोहागपुर (वर्तमान जयसिंहनगर) विधानसभा में हुए उपचुनाव में शबनम मौसी ने जीत दर्ज कर प्रदेश की राजनीति में एक अलग लाइन खींच दी थी। शबनम मौसी देश की पहली थर्ड जेंडर विधायक बनी थी। सोहागपुर सीट 1999 में कांग्रेस के कद्दावर नेता केपी सिंह के निधन से खाली हुई थी। तब उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से केपी सिंह के पुत्र बृजेश सिंह और भाजपा से लल्लू सिंह मैदान में थे। उस समय शहडोल की जनता ने कांग्रेस और भाजपा के बजाय किन्नर शबनम मौसी को चुनना ज्यादा बेहतर समझा था। शहडोल की जनता की इसी पसंद के बाद प्रदेश में शहडोल को राजनीति में प्रयोग के लिए जाना गया। अब 23 साल बाद जैतपुर विधानसभा से काजल मौसी ने वास्तविक भारत पार्टी से नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


जेंडर को लेकर यह कहा काजल मौसी ने
नामांकन दाखिले के समय उनके जेंडर पर सवाल उठाए गए थे। इस पर काजल मौसी ने कहा आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज में महिला लिखा है। इस वजह से लिखा-पढ़ी में भले प्रशासन महिला बताए, लेकिन जनता के बीच काजल मौसी बनकर ही जाएंगी, जिस रूप में जनता उन्हें जानती-पहचानती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष राणा ने निभाई थी शबनम की भूमिका
देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी पर फिल्म भी बनी है। देश की पहली किन्नर विधायक बनने के बाद वो सुर्खियों में आ गई थीं। साल 2005 में शबनम मौसी के जीवन पर शबनम मौसी नाम से ही फिल्म बनी थी। इसमें शबनम मौसी की भूमिका अभिनेता आशुतोष राणा ने निभाई थी।

रिपोर्टः शहडोल से सादिक खान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed