{"_id":"656f1c40b51a52084e0c4b05","slug":"mp-election-2023-congress-raised-questions-on-election-results-after-seeing-the-battery-of-control-unit-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: कंट्रोल यूनिट की बैटरी देख चुनाव परिणाम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: कंट्रोल यूनिट की बैटरी देख चुनाव परिणाम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत
Tue, 05 Dec 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:19 PM IST
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित परिणाम आने के बाद से ईवीएम मशीन के साथ छेड़खानी करने के आरोप लग रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले में भी कांग्रेसजनों ने सामने लाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अभिकर्ता सूफियान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर को हुए मतदान के 16 दिन बाद तीन दिसंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम के कंट्रोल यूनिट (सीयू) में 99 प्रतिशत बैटरी होने पर कांग्रेस अभिकर्ता सुफियान खान ने आपत्ति दर्ज करवाई तो हड़कंप मच गया। जयसिंहनगर विधानसभा से कांग्रेस अभिकर्ता सूफियान खान ने निर्वाचन अधिकारी को लिखित आपत्ति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
बता दें कि जयसिंहनगर में बूथ क्रमांक-84 में मशीन क्रमांक 55404/266 में 17 नवंबर को 632 मत पड़े। मतदान के 16 दिन बाद जब तीन दिसंबर को सीयू मतगणना के लिए लाया गया तो बैटरी 99 प्रतिशत होना शंका पैदा करता है। अभिकर्ता की इस आपत्ति के बाद मतगणना के दौरान हड़कंप मच गया। अब कांग्रेस इसे गड़बड़ी बताते हुए कोर्ट तक जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
हालांकि, इन आरोपों के बाद सवाल भी खड़े हो रहे कि चुनाव के दिन सुबह सात बजे से लेकर देर शाम मतदान खत्म होने तक मशीन चली। उसके बाद 16 दिनों तक परिणाम आने तक मशीन रखी रही।इसके बावजूद मात्र एक प्रतिशत मशीन की बैटरी डाउन हुई, जो जांच का विषय है।
विज्ञापन
