{"_id":"63f18d75e7f0d01c430f3f24","slug":"more-than-35-people-ill-after-eating-bhandara-s-prasad-on-mahashivaratri-in-shahdol-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महाशिवरात्रि पर भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से ज्यादा लोग बीमार, मरीजों में पूर्व BMO भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महाशिवरात्रि पर भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से ज्यादा लोग बीमार, मरीजों में पूर्व BMO भी शामिल
Sun, 19 Feb 2023 08:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:16 AM IST
सार
शहडोल के ब्योहारी में भंडारे का प्रसाद खाने से 35 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई। मरीजों में एक डॉक्टर भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के ब्योहारी में महाशिवरात्रि पर्व पर साईं पैलेस के पास स्थि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। प्रसाद खाने के बाद 35 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में भर्ती कराया गया। भर्ती मरीजों में खुद सिविल अस्पताल ब्योहारी के पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डीके पाराशर भी शामिल हैं। डॉक्टर खुद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे, कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टर के साथ-साथ अन्य मरीजों का भी इलाज भी जारी है।
जानकारी के अनुसार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया था। लेकिन देर शाम कुछ लोगों को उल्टी होना व चक्कर आना शुरू हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं देखते ही देखते करीब रात साढ़े 10 बजे तक 35 से अधिक लोग बीमार हालत में अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम और थाना प्रभारी समीर खान के साथ उपनिरीक्षक मोहन पड़वार सहायक उपनिरीक्षक एएसआई अरविंद दुबे सहित स्थानी अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को घंटों पहले लग गई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे।