{"_id":"6484452295f953c374032007","slug":"maternal-uncle-misbehaved-with-a-minor-in-shahdol-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: नाबालिग के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुराचार, पीड़िता बोली- देखती रही भाभी, बचाने नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: नाबालिग के साथ रिश्ते के मामा ने किया दुराचार, पीड़िता बोली- देखती रही भाभी, बचाने नहीं आई
Sat, 10 Jun 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 10 Jun 2023 03:11 PM IST
सार
पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय आरोपी की भाभी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने उसे बचाया नहीं। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
बच्ची से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जैसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से मुख्य आरोपी पीड़िता के मामा का साला है, जबकि एक अन्य आरोपी महिला है। जो मुख्य आरोपी की भाभी लगती है।
जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय पीड़िता जैसिंहनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने नाना के घर आई हुई थी। वहां पीड़िता के मामा का साला भी मौजूद था। उसने नाबालिग को अकेला पाकर उसे सूनसान जगह ले जाकर नाबालिग के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी उसे जबरन पकड़कर ले जा रहा था उस समय आरोपी की भाभी ने इस घटना को देखा था, लेकिन उसने मुझे नहीं बचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।