फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Madhya Pradesh News Police busted racket in Shahdol district,

Madhya Pradesh News: शहडोल के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Aug 2022 05:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में एक होटल से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh News Police busted racket in Shahdol district,
sex racket - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में पुलिस ने एक होटल से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस होटल में बिना आईडी के कमरे बुक हो रहे थे। पुलिस ने जांच की तो युवक और युवतियां आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल के संचालक और दोनों मैनेजर को भी पकड़ा है।  
विज्ञापन


शहडोल के जिस होटल में यह रैकेट पकड़ा गया है, उसका नाम होटल अनमोल बताया जा रहा है। पुलिस को इस होटल में देह व्यापार होने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी।  शुक्रवार को पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने होटल में दबिश दी। अलग-अलग रूम में तीन युवक और युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पाया। हालांकि, पुलिस को देखकर युवकों और युवतियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। रूम के कमरों से कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। 
विज्ञापन


संचालक की देखरेख में संचालित हो रहा था देह व्यापार
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि सेक्स रैकेट के संचालन में होटल संचालक और उसके दोनों मैनेजरों की भी सहभागिता थी। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया है। पकड़े गए लोगों में सीधी के शुभम विश्वकर्मा, ग्वालियर के आकाश कुशवाहा और नौरोजाबाद का साजिद खान शामिल है। होटल मालिक सुरजीत सिंह और उसके मैनेजर सूरज सोनी और सुशील यादव को भी पुलिस ने पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टर में नहीं होती थी एंट्री
पुलिस को यह भी पता चला है कि जो लोग सेक्स करने होटल आते थे, उनकी एंट्री रजिस्टर में नहीं होती थी। यानी होटल में जो युवक और युवतियां मिले हैं, उनका नाम या नंबर होटल के रजिस्टर में नहीं था। उनके नाम भी छिपाए गए थे। जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनके पास से मोबाइल, नगद और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed