{"_id":"643f6a382b417f4a38058a83","slug":"goods-train-collided-with-each-other-loco-pilot-killed-five-injured-accident-near-singhpur-station-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rail Accident in Shahdol: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rail Accident in Shahdol: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित
Wed, 19 Apr 2023 03:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 03:40 PM IST
सार
MP Train Accident News Today: सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन ) में आग लग गयी।
विज्ञापन
सिंहपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी टकराई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रहीं दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में एक लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन) में आग लग गयी थी, दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल मौके भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया गया। फिलहाल रेल प्रबंधन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और निरीक्षण कर रहे हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले लोको पायलट का नाम राजेश प्रसाद गुप्ता है। नगर पालिका की फायर टीम एवं रेलवे की रेस्क्यू टीम द्वारा करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद लोको पायलट का शव निकाला गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है, घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कटनी की ओर से बिलासपुर जा रही संपर्क क्रांति को शहडोल में ही रोक दिया गया है, वहीं, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 15 बसों के जरिए पैसेंजर को शहडोल से बिलासपुर भेजने की तैयारियां शुरू की हैं।

टक्कर के बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर आरपीएफ व जीआरपीएफ का बल भी रवाना हो गया है। इस भीषण रेल हादसे के कारण दोनों ओर की रेल आवाजाही फिलहाल बन्द है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि मार्ग को ट्रेनों की आवाजाही के लिए प्रशस्त किया जा सके। टक्कर इतनी तेज थी कि एक इंजन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।
हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
सिंहपुर के पास हुए हादसे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं, जिनमें संपर्क क्रांति कटनी से बिलासपुर जाने वाली, चिरमिरी कटनी मेमो, अंबिकापुर जबलपुर, बिलासपुर कटनी मेमू, बिलासपुर शहडोल लोकल, नर्मदा इंदौर बिलासपुर, बरौनी गोंदिया ट्रेन शामिल है। वहीं,
यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेल प्रबंधन के द्वारा शहडोल रेलवे स्टेशन से बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक जाने की सुविधा रेल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा
सिंहपुर रेलवे स्टेशन की तीसरी लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें कोयला लोड था तभी बिलासपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी रेड सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ी और पीछे से टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के कुल पांच इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके कारण गाड़ियों का आना-जाना प्रभावित हो गया है, लाइन क्लियर करने के लिए बिलासपुर व कटनी से मशीन बुलाई जा रही है।

नर्मदा एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें की गई रद्द
बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
अम्बिकापुर से अनूपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर मेमू दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
अनूपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां
दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस आज दो घंटे विलंब से रवाना होगी।
गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां
ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी को पेंड्रारोड में रद्द।
ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर को बिजुरी में रद्द।
ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द।

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
सिंहपुर रेल हादसे का निरीक्षण करने बिलासपुर रेल मंडल से अधिकारियों का दल, जीएम आलोक कुमार और डीआरएम प्रवीण पाण्डे करने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे हैं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि हादसे के बाद बंद परिचालन शुरू करना हमारी पहली प्राथमिकता है। घायल चार कर्मचारियों का इलाज जारी है। अधिकारी फिलहाल स्थानीय अधिकारियों से घटना के संबध में जानकारी जुटा रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने सिग्नल ओवरशूट को हादसे का कारण बताया है। फिलहाल मामले में जीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।