फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Experts will come to Shahdol to check mouth and breast cancer

MP News: मुंह एवं ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए शहडोल आएंगे विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज में शिविर 26 को

Sun, 11 Feb 2024 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 11 Feb 2024 03:53 PM IST
सार

MP News: इंदौर कैंसर फाउंडेशन द्वारा रीवा एवं शहडोल संभाग में संभागीय स्तर पर ब्रेस्ट एवं मुह के कैंसर की पहचान के लिए नि शुल्क कैंसर परीक्षण शिविर का आयोजन 26 फरवरी को शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल मे किया जा रहा है। इससे एक दिन पूर्व शिविर रीवा में भी आयोजित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Experts will come to Shahdol to check mouth and breast cancer
कैंसर की जांच के लिए शहडोल आएंगे विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर फाउंडेशन द्वारा विकसित नि:शुल्क मोबाइल ऐप कैंसर संकेत जो हर मोबाइल पर एक मिनट से कम टाइम में डाउनलोड हो जाता है, उसकी मदद से कैंसर के प्रारंभिक लक्षण और इनकी बचाव की जानकारी मिलेगी। मोबाइल ऐप का नाम कैंसर संकेत है।

विज्ञापन


शिविर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कैंसर शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ इन्दौर के डॉक्टर दिग्पाल धारकर के कुशल मार्ग दर्शन में आयोजित होगा। शिविर में इंदौर कैंसर फाउंडेशन से डॉक्टर सुरेश सहगल, डॉक्टर प्रोफेसर वीरेंद्र व्यास, डॉक्टर प्रोफसर सोनिया मोजस डॉक्टर कृतिका कुलकर्णी एवं डॉक्टर विकास गुप्ता द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


लियूकोप्ल्किया का पता लगाना
बता दें कि मुंह के कैंसर के मरीजों को कैंसर के होने के पहले मुंह के कैंसर की पूर्व अवस्थाओं जैसे लियूकोप्ल्किया का पता लगाना है। साथ ही साथ स्तन कैंसर के ऐसे मरीज जो प्रारंभिक अवस्था में है, का ज्यादा से ज्यादा संख्या में पता लगाना है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ मिलिंद सिरालकर द्वारा ऐसी बीमारी से पीड़ित या लक्षण वाले मरीजों से शिविर में आकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed