फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Driver dies tragically while excavating illegal sand

MP News: नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, फिर एक वाहन चालक की हुई दर्दनाक मौत

Mon, 18 Mar 2024 12:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

MP News: रेत चोरी कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा गया। जिसके बाद घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। पूरा मामला जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भोगीया तिराहे का है, जहां रेत से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है। इस घटना में 19 वर्षीय चालक की ट्रेक्टर के नीचे दबाने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
Driver dies tragically while excavating illegal sand
नहीं थम रहा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्यौहारी थाना प्रभारी एम एल रंगडाले के अनुसार रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रह एक ट्रैक्टर भोगीया तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक जगनारायण उर्फ टेकला कोल (19) निवासी सलैया की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई है। घटना सोमवार की सुबह घटी है।

विज्ञापन


रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को निकलवाया। बाद में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ब्यौहारी पुलिस लगातार रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। आए दिन अवैध उत्खनन कर परिवहन करते रेत से भरे ट्रैक्टरों को पुलिस जब्त कर कार्रवाई कर रही है, लेकिन रेत माफिया रेत चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed