फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Doctor shifted to another hospital without seeing the pregnant woman

Shahdol: दो घंटे दर्द से कराह रही प्रसूता, बिना देखे डॉक्टर ने कर दिया रेफर, मेडिकल कॉलेज में हुआ प्रसव

Sat, 25 Nov 2023 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 Nov 2023 03:11 PM IST
सार

Shahdol: जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों पूरी तरीके से चरमरा गई है। अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ की मानवता भी खत्म होती जा रही है। इस मानवहीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण  शुक्रवार की शाम जिला अस्पताल के प्रस्तुति वार्ड में देखने को मिला। जहां गोहपारु क्षेत्र के ग्राम बरेली निवासी चंद्रावती अपने घर से 35 किलोमीटर का ऑटो मे सफर तय कर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टर ने बिना देखें उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Doctor shifted to another hospital without seeing the pregnant woman
दो घंटे दर्द से कराहते रही थी प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला अस्पताल के प्रस्तुति वार्ड में एक अजब मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए आई एक प्रसूता को बिना देखे डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसे गोहपारु से सरकारी एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई। लेकिन जिला अस्पताल आने के बाद उस समय ड्यूटी में कोई भी डॉक्टर उक्त वार्ड में मौजूद नहीं था। प्रसूता 2 घंटे से दर्द से तड़प रही थी, लेकिन उसे देखने के लिए कोई नहीं आया। वह लगभग आठ माह कि गर्भवती थी।

विज्ञापन


2 घंटे के बाद आए डॉक्टर
इधर, परिजनों का कहना है कि 7 बजे वह जिला अस्पताल शहडोल पहुंचे थे। प्रसूता महिला को काफी दर्द हो रहा था, लेकिन 2 घंटे तक वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। रात 9 बजकर 15 बजे एक डॉक्टर आए। कुछ उम्मीद जागी, लेकिन डॉक्टर ने बिना देखे उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि जिला चिकित्सालय में शुक्रवार रात दो घंटे तक उपचार में तड़पने के बाद प्रसूता को परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बीती रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर उसका सुरक्षित प्रसव कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed