{"_id":"6575be2dbc2ab0327c04353f","slug":"cold-showed-its-effect-in-shahdol-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol Weather News: ठंड ने दिखाया अपना असर, दिन में भी लोग ले रहे अलाव का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol Weather News: ठंड ने दिखाया अपना असर, दिन में भी लोग ले रहे अलाव का सहारा
Sun, 10 Dec 2023 07:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:03 PM IST
सार
Shahdol Weather News: जिले में कुछ दिन के लिए हुई बरसात के बाद ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है, रविवार की सुबह से ही तापमान में काफी गिरावट आई है। दिन में भी लोगों ने अब अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। जिले में दो दिनों पहले तक तीन दिन के लिए बरसात हुई थीं, मौसम खुलते ही ठंड ने अपने असर को दिखाना शुरू कर दी।
विज्ञापन
ठंड ने दिखाया अपना असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में शनिवार से अधिक रविवार की सुबह से ठंड पड़ रही है। ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम वैज्ञानिक गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहेगा, जिसकी वजह से ठंड अधिक पड़ रही है। रविवार की सुबह से ही मौसम खुला और ठंड में अपना असर दिखना शुरू दिया तो लोग अब सुबह से ही जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका ने जगह-जगह कराई अलाव की व्यवस्था
ठंड का प्रकोप बढ़ते ही नगर पालिका ने शहर के मुख्य चौराहा सहित रेलवे स्टेशन बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने रविवार की शाम बताया है कि 2 दिनों से ठंड काफी पड़ रही है। जगह-जगह चौराहों पर नगर पालिका की तरफ से अलाव की व्यवस्था कराई गई । शाम को नगर पालिका के कर्मचारी चौराहा पर लकड़ी गिरकर अलाव जलाते हैं जिससे आम लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से अपना बचाव कर सके।
विज्ञापन
