फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Cheating of 44 lakhs from retired coal worker woman did forgery with her grandson by trapping her in a love

MP News: रिटायर्ड कालरी कर्मचारी से 44 लाख की ठगी, महिला ने प्रेम जाल में फंसाकर नाती के साथ मिलकर की जालसाजी

Wed, 22 Feb 2023 02:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 02:58 PM IST
सार

शहडोल में रिटायर कालरी कर्मचारी से 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का गांव की ही किसी महिला के घर आना जाना था, महिला ने प्रेम जाल में फंसा कर उसके खाते में जमा 44 लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
Cheating of 44 lakhs from retired coal worker woman did forgery with her grandson by trapping her in a love
रिटायर्ड कालरी कर्मचारी से लाखों की ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहडोल में सेवा निवृत्त कालरी कर्मचारी से जालसाज महिला ने अपने नाती के साथ मिलकर बैंक में जमा जीवन भर की जमा पूंजी के 44 लाख रुपये हड़प लिए। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी तो उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत बुढ़ार थाना में दर्ज कराई। आरोपी महिला व उसके नाती के खिलाफ़ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसईसीएल के बंगवार माइंस से 2010 में सेवा निवृत्त कर्मचारी रज्जू सिंह ग्राम जवारी थाना खैरहा में रहता है। इस बीच पत्नी से उसका थोड़ा मनमुटाव हो गया। जिसके बाद रज्जू सिंह का उसी गांव की रहने वाली महिला नर्वदिया सिंह से संपर्क हुआ और वह अक्सर उसके घर आना जाने लगा। एक ही गांव में रहने के कारण उक्त जालसाज महिला को यह पता था कि रज्जू के खाते में कालरी से रिटायरमेंट के बाद मिली भारी भरकम रकम जमा है। इसलिए उम्र के इस पड़ाव में भी महिला ने बुजुर्ग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला ने अपने नाती मिथलेश सिंह के साथ मिलकर रज्जू सिंह के बुढ़ार स्थित बैंक खाते से धीरे धीरे करीब 44 लाख रुपये छल कपट करते हुए निकाल लिए।
विज्ञापन


सेवा निवृत्त कर्मचारी बुजुर्ग व अनपढ़  होने के कारण जब भी पैसा निकालने बुढ़ार स्थित बैंक जाता तो वह आरोपी महिला के नाती को साथ लेकर बैंक जाता। चूंकि नाती को यह पता था कि बुजुर्ग पढ़ा लिखा नहीं है इसलिए वह मनमानी रकम विड्रॉल फार्म में भरकर बुजुर्ग से अंगूठा लगा लेता था और बुजुर्ग को कम पैसा दिया करता था। इस बात से आरोपी महिला भी वाकिफ थी। लेकिन उसे मना करने के बजाए वह भी नाती की जालसाजी में शामिल रही। बीते दिनों जब पीड़ित कर्मचारी  के घर किसी कार्यक्रम के लिए रुपयों की आवश्यकता पड़ी, तब पता चला कि खाते में तो इतने रुपये बचे ही नहीं है। जिसके बाद पीड़ित रज्जू सिंह की पत्नी रामोलिया बाई ने बुढ़ार थाना जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके नाती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed