{"_id":"6592baa4a6020e85c80dae24","slug":"car-lost-control-and-collided-with-a-tree-in-shahdol-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शहडोल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शहडोल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, चार गंभीर घायल
Mon, 01 Jan 2024 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:44 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल के चाका गांव में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें सवार 5 लोग गंभीर घायल हुए है, उपचार के दौरान एक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहडोल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभागीय मुख्यालय से सटे गांव ग्राम चाका में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल कार में सवार सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सभी को कराया गया भर्ती
इधर, पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार में सवार सभी चाका गांव के रहने वाले हैं। ये सब शाहपुर से चाका लौट रहे थे, तभी चाका गांव के पास ही कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में सवार अनिल महरा, धरनीस महरा, संदीप वर्मा, गोलू वर्मा और राम महरा को गंभीर चोटें पहुंची थी। जहां उपचार के दौरान राम महरा की मौत हो गई है। वहीं पुलिस का कहना है की घटना पाली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
