फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Budhar police seized tractor carrying illegal coal in Shahdol, case registered

Shahdol: बुढ़ार पुलिस ने अवैध कोयला ले जाते ट्रैक्टर को किया जब्त, मामला दर्ज

Wed, 15 Mar 2023 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Mar 2023 07:13 PM IST
सार

शहडोल में बुढ़ार थाना पुलिस ने बुधवार को कोयले का उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर से 30 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Budhar police seized tractor carrying illegal coal in Shahdol, case registered
बुढ़ार पुलिस ने 30 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। बुढ़ार थाना पुलिस ने बुधवार की शाम धनगवा डाला घाट से कोयले का उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर से 30 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम आरोपी नरेश यादव बिना नंबर के ट्रैक्टर से अवैध कोयला लेकर जा रहा था। तभी पुलिस ने सोहागपुर थाना क्षेत्र के डाला घाट के पास से उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर में कोयले के ऊपर आरोपी चालक ने पैरा (फूस) डाल दिया था। ताकि वह कोयले को चोरी-छिपे ले जा सके। इस बीच पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर अब जगह-जगह कोयला, कबाड़ और अन्य अवैध कार्यों पर पुलिस सख्ती करती दिख रही है। इसी के तहत बुधवार को बुढ़ार थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ 30 क्विंटल अवैध कोयला जब्त करते हुए कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed