रफ्तार का कहर: शहडोल में बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, उपचार के दौरान हुई मौत
Shahdol: तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसके बाद उपचार के दौरान बाइक चालक युवक की मौत हो गई है। घटना शहडोल के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के चंदेला गांव की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की बाइक सवार मडा से चंदेला जा रहा था, तभी चंदेला गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी। घटना के बाद वहां आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद डायल हंड्रेड के साथ-साथ 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। जहां गंभीर घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जयसिंहनगर अस्पताल लाया गया।
मामला किया गया दर्ज
बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान रामगोपाल गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी मडा की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रामगोपाल मडा से चंदेल जा रहा था, चंदेला के समीप तेज रफ्तार बोलेरो सामने से आ रही थी और बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे युवक घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले पर अब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं बोलेरो चालक पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
