फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Bike rider dies after being hit by unknown vehicle in Shahdol

Shahdol News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

Mon, 08 Jan 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jan 2024 01:02 PM IST
सार

Shahdol News: जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के एमआर सिटी मार्ग पर सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by unknown vehicle in Shahdol
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के एमआर सिटी मार्ग में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शशि प्रकाश सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 32 अपने घर से किसी काम के सिलसिले से मार्केट की ओर जा रहे थे, तभी एमआर सिटी मार्ग में अज्ञात वाहन ने शशि प्रकाश की मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी और वो मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई, कुछ देर बाद जब वहां से लोग गुजरे तो देखा कि खून से लथपथ व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ है। जिसे देख राहगीर अपने वाहन को खड़ा कर रुक गए और मृतक व्यक्ति के पास मिले कागजात से उसकी पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल प्रभाव से उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने मामले पर मार्ग कम कर जांच शुरू की है। वहीं थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से युवक की मौत हुई है। मामले पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed