{"_id":"65ad2e4127175c3a610ebb6b","slug":"attack-on-forest-staff-who-went-to-stop-encroachment-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला, वन भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला, वन भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे थे आरोपी
Sun, 21 Jan 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 08:16 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल के पपौढ़ बीट में अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला हुआ है। पूरी घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसमें पपौंध पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पपौढ़ बीट में अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला हुआ है। अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसमें रविवार को पपौंध पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस में घटना की शिकायत बीट गार्ड आनंद शुक्ला ने की है।
विज्ञापन
वन भूमि में झोपड़ी बना रहे थे आरोपी
बीट गार्ड आनंद शुक्ला ने बताया कि परिक्षेत्र सहायक अल्हरा रमाशकर पाण्डेय स्टाफ पुष्पेन्द्र मिश्रा, रामदीन बैगा, अमित बैगा, अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक शिवरतन कोल, उदयभान कोल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बीट पपौढ़ कक्ष क्रमॉक P-143 में अवैध झोपड़ी बनाते हुए देखे। जब उसे रोकने गए तो हम पर हमला हो गया।
विज्ञापन
आरोपी बोले यहीं बनाएंगे झोपड़ी
बीट गार्ड ने पुलिस को बताया कि जब हम लोगों ने पास में जाकर पूछा तो उसने अपना नाम बबलू सिह गोड़ निवासी पडुई (दलको कोठार) का रहना बताया। तब उसे अवैध झोपड़ी निर्माण कार्य को रोकने को कहा तो उसने मना कर दिया, तभी अतुल सिंह नाम लड़का का आया और बोलने लगा कि झोपड़ी यहीं पर बनाएंगे।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी छीनकर की मारपीट
पीड़ित बीट गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसी समय सफेद आसमानी नीले रंग का शर्ट पहने एक व्यक्ति आया जो बीट गार्ड पुष्पेन्द्र मिश्रा से कुल्हाड़ी छीन रहा था। अतुल सिंह ने पीछे से पुष्पेन्द्र मिश्रा को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मौके पर रामदीन बैगा, अमित बैगा, अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक शिवरतन कोल, उदयभान कोल ने बीच बचाव किया।
एक आरोपी पकड़ाया, एक फरार
पपौंध पुलिस ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद वनकर्मियों ने महेंद्र सिंह गोंड नाम के आरोपी को पकड़ लिया था। वहीं अतुल सिंह नाम का आरोपी फरार है, जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
