{"_id":"67702b20da2bd65fcd0ef637","slug":"an-uncontrolled-truck-crushed-a-bike-rider-in-shahdol-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सोहगपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, सोहगपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
Sat, 28 Dec 2024 10:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:15 PM IST
सार
Shahdol News: शुभ मोटर देसी चूल्हा ढाबा के समीप बीती रात्रि हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभ मोटर देसी चूल्हा ढाबा के समीप बीती रात्रि हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मृतक की पहचान नेमशाह सिंह पिता सकरु सिंह 26 वर्ष निवासी ग्राम धनगवां के रूप में की गयी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक शहडोल में किसी ठेकदार के साथ काम करता था। काम के बाद वह बीती रात लगभग 11 बजे अपनी मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बुढार की ओर से आ रहे कोयला लोड तेज रफ़्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को कुचल दिया। हादसा इतना वीभत्स था कि युवक के शरीर के चीथड़े हो गये। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
