{"_id":"65f6e60db6dd0e10ef032f3c","slug":"an-employee-involved-in-illegal-sand-excavation-was-attacked-in-shahdol-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, ठेका कंपनी के कर्मचारी रोकने पहुंचे तो स्थानीय माफिया ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, ठेका कंपनी के कर्मचारी रोकने पहुंचे तो स्थानीय माफिया ने की मारपीट
Sun, 17 Mar 2024 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:16 PM IST
सार
Shahdol: रेत ठेका कंपनी के कर्मचारीयों के साथ स्थानीय रेत माफिया ने मारपीट कर ठेका कंपनी के कर्मचारियों के वाहन में तोड़फोड़ की है। ठेका कंपनी के कर्मचारी रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रोकने पहुंचे थे। जिस पर स्थानीय माफियाओं ने हमला बोल दिया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मारपीट करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ठेका कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के देवलौंद क्षेत्र के गोपालपुर, जनकपुर और बुढ़वा से स्थानीय माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, जिससे ठेका कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था। ठेका कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अवैध उत्खनन रोकने का प्रयास किया। परिवहन कर रहे वाहनों को भी ठेका कर्मचारियों ने रोका तभी स्थानीय माफियाओं ने ठेका कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी हो चुकी घटना
इसके साथ ही साथ वाहन में भी तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। यह वही क्षेत्र है, जहां रेत के अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर अवैध उत्खनन रोकने पटवारियों का दल पहुंचा था। मामला राजधानी तक पहुंचा, जिसके बाद जिले के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और कुछ दिनों के लिए अवैध उत्खनन पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब फिर से दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि खनिज विभाग सहित पुलिस के मिली भगत से यह कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
