फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   An elderly woman, troubled by stomach pain, committed suicide by hanging herself in Gopalpur

Shahdol News: पेट दर्द से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

Mon, 19 May 2025 01:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 01:05 PM IST
सार

72 साल की एक बुजुर्ग महिला ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना तब हुई जब महिला का परिवार मैहर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी।
 

विज्ञापन
An elderly woman, troubled by stomach pain, committed suicide by hanging herself in Gopalpur
देवलौंद थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 72 साल की एक बुजुर्ग महिला ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त महिला का परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मैहर गया हुआ था और वह घर में अकेली थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम भूरी यादव था और वह पिछले चार सालों से पेट दर्द की बीमारी से परेशान थी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भूरी यादव ने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि महिला ने पेट दर्द से तंग आकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि भूरी यादव की तबीयत पिछले कुछ समय से बहुत खराब चल रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान थीं। वह अक्सर कहती थीं कि पेट दर्द से बहुत तकलीफ हो रही है। उनके परिवार वाले भी बताते हैं कि वह कई बार पारिवारिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होती थीं, जिससे साफ था कि उनकी हालत ठीक नहीं थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने भूरी यादव का इलाज लगातार कराया था। पहले स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया और फिर जिला अस्पताल में भी दिखाया, लेकिन लंबे समय तक इलाज के बाद भी उन्हें पेट दर्द से राहत नहीं मिली। इसी तकलीफ से परेशान होकर उन्होंने यह दुखद कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इंदौर में हिन्दू संगठन ने लगाए पोस्टर-धर्म पूछकर व्यापार करना पड़ेगा

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में मैहर गए हुए थे। तभी भूरी यादव ने घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगा ली। पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने जब उन्हें फांसी पर लटका देखा, तो तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी। यह खबर मिलते ही पूरा परिवार सदमे में आ गया है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी माँ ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि वह गांव के लोगों से भी जानकारी ले रहे हैं और इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed