{"_id":"656ae3481879ac52e6042785","slug":"3-year-old-innocent-died-after-falling-into-school-s-septic-tank-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
Sat, 02 Dec 2023 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:26 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहां एक सेप्टिक टैंक में 3 वर्षीय मासूम की गिरने से मौत हो गई है। घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरने से 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के एक स्कूल के सेप्टिक टैंक में गिरी 3 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि लापरवाही की वजह से टैंक कई महीनो से खुला पड़ा था, उसमें कई मवेशियों की भी मौत हुई है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सरपंच सचिव से की थी, लेकिन उसे बंद नहीं करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस पहुंची मौके पर
बता दें कि चौकी अंतर्गत मझौली गांव की रहने वाली काजल गुप्ता पिता सीताराम गुप्ता (3) वर्ष घर के समीप खेल रही थी। तभी घर के बगल में मझौली शासकीय विद्यालय के खुले सेप्टिक टैंक में वह खेलते खेलते जा गिरी। काफी देर तक जब उसका पता नहीं लगा तो परिजन ने उसकी तलाश की, जिसका शव टैंक में मिला है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
लोगों को दी गई समझाइश
उक्त घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सकरा गांव में जाम लगा दिया है। यह मार्ग गिरवा से केशवाही पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग है। चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। लोगों को समझाइश दी जा रही है।
विज्ञापन
