{"_id":"65183d64f97f5c3ab900222e","slug":"2-elephants-seen-in-kodwar-forest-in-shahdol-forest-department-police-are-monitoring-panic-among-villagers-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: कोदवार के जंगल में नजर आए दो हाथी; वन विभाग और पुलिस कर रही निगरानी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: कोदवार के जंगल में नजर आए दो हाथी; वन विभाग और पुलिस कर रही निगरानी, ग्रामीणों में दहशत
Sat, 30 Sep 2023 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:53 PM IST
सार
Shahdol: कोदवार के जंगल में दो हाथियों के दल को देखे जाने का मामला सामने आया है। इस जंगल के आसपास के गांवों के लोगों में हाथियों को लेकर दहशत फैल गई है। हालांकि पुलिस और वन विभाग हाथियों की मूवमेंट पर पूरी नजर गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
कोदवार के जंगल में दो हाथी नजर आने से आसपास के गांव के लोग दहशत में हैं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शहडोल के खैरहा के कोदवार के जंगल में दो हाथियों का दल देखा गया है। उसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। छत्तीसगढ़ से अनूपपुर जिले में पांच हाथियों के दल में से दो हाथियों का दल अब शहडोल जिले की सीमा में प्रवेश कर चुका है। दोनों हाथियों को दक्षिण वन मंडल के खैरहा कोदवार के जंगल में देखा गया है। यह जंगल बस्ती से महज पांच किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो हाथियों का दल कोदवार के जंगल से सिंहपुर की ओर बढ़ गया है। खैरहा बस्ती इस जंगल से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर है। जैसे ही लोगों को इस बात की खबर लगी कि उनके आसपास दो हाथियों का दल घूम रहा है। लोग काफी दहशत में है। हालांकि मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी सहित पुलिस भी हरकत में आ गई है। दोनों हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से अनूपपुर और अनूपपुर से शहडोल की सीमा में दो हाथी पहुंच गए हैं। काफी समय से अनूपपुर में पांच हाथी अपना डेरा जमाए हुए थे उसी में से दो हाथी अब शहडोल की ओर बढ़ते चले आ रहे हैं। इससे लोगों में काफी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी। साथ ही साथ वे हाथियों की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि हाथियों ने किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन जिले की सीमा में दो हाथी मौजूद हैं। वहीं, वन विभाग पूरी तरीके से सतर्क होकर निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
