फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Youth received death threats for posting in support of Nupur Sharma in Sehore, case registered against 5 people

MP News: नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर युवक को मिली जान से मारने की धमकी, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 15 Jul 2022 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 12:12 PM IST
सार

सीहोर में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली है। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Youth received death threats for posting in support of Nupur Sharma in Sehore, case registered against 5 people
रोहित, जिसने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली है। मामला सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, मामला संज्ञान में आते ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश की शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। प्रदेश का माहौल न बिगड़े इसे देखते हुए एहतियातन सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
सीहोर के गणेश मंदिर निवासी रोहित सालवी ने 11 जून को आई सपोर्ट नुपुर शर्मा हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इसके बाद कुछ लोग उसके घर आए और मारपीट करने लगे। उन लोगों ने पड़ोसी को रोहित समझकर गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। जब रोहित घर आया तब उसके पड़ोसी ने बताया कि कुछ लोग उसे मारने आए थे, इसके बाद एक बार फिर वही लोग रोहित को डराने धमकाने लगे, रोहित ने मामले की शिकायत थाना कोतवाली में दर्ज कराई।  पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कस्बा निवासी साहिल एवं चार अन्य के विरुद्ध धारा 294, 506,34 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। थाना कोतवाली टीआई नलिन बुधौलिया ने बताया कि इस मामले में कस्बा निवासी साहिल सहित 4 अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed