फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Woman jumps into well with eight-month-old baby in Sehore, both die

MP News: सीहोर में आठ महीने के बच्चे को लेकर कुएं में कूदी महिला, दोनों की मौत

Thu, 01 Sep 2022 10:24 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 10:24 AM IST
सार

सीहोर जिले के इछावर में एक महिला ने अपने आठ माह के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर खुदखुशी कर ली। महिला की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman jumps into well with eight-month-old baby in Sehore, both die
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोलगा में एक महिला ने आठ माह के बच्चे के साथ कुएं में कूद गई। घटना में मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार ग्राम मोलगा निवासी 26 वर्षीय निधि शर्मा पति रवि शर्मा मंगलवार दोपहर से घर से गायब थी। महिला का पति रवि अपनी मां को लेकर सीहोर आया था।  इस दौरान महिला के घर में उसकी ननद थी। जब पति वापस घर लौटा तो उसे निधि के घर पर न होने की जानकारी मिली। रवि ने निधि की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद रवि को घर से एक किमी दूर रामनगर रोड के किनारे खेत में बने कुएं के पास निधि के चप्पल मिले। महिला को आसपास काफी खोजा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के कुछ युवकों ने कुएं में उतरकर देखा लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल रहा था। जब कुएं की गहराई में जाकर देखा तो तलहटी में महिला का शव नजर आया। 
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने महिला और बच्चे का शव कुएं से निकलवाया। पंचनामा के बाद महिला के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर रहे अजय ओझा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed