फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Will give message of voter awareness by forming human chain at 11 places

Sehore: 11 स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाकर देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश, छात्र व आशा दीदी रहेंगी शामिल

Tue, 23 Apr 2024 06:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

Sehore: 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सीहोर नगर में 11 स्थानों पर एक साथ, एक समय पर मानव श्रृंखला निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन के संबंध में सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।   

विज्ञापन
Will give message of voter awareness by forming human chain at 11 places
मानव श्रृंखला बनाकर देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान तथा प्रत्येक मतदाता की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 24 अप्रैल को प्रातः 9 बजे सीहोर नगर में 11 स्थानों पर एक साथ, एक समय पर मानव श्रृंखला निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं, स्व सहायता समूह की दीदियां तथा शासकीय सेवक शामिल होंगे।

विज्ञापन


इन ग्यारह स्थान पर बनाई जाएगी मानव श्रृंखला
नगर के जिन 11 स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी उनमें पीजी कॉलेज भोपाल नाका से कलेक्ट्रेट, कलेक्ट्रेट से टाउन हाल, टाउन हॉल के सामने बस स्टैंड, हनुमान मंदिर के सामने से बस स्टैण्ड के पास दो स्थानों पर, कोतवाली चौराहा से एचडीएफसी बैंक, इंगलिश पुरा, एसबीआई बैंक, भोपाल नाका शामिल है।
विज्ञापन


दिलाई जाएगी मतदान की शपथ
नगर में बनाई जाने वाले वृहद मानव श्रृंखला के दौरान लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही बैनर, फ्लैक्स, पास्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही मतदाता जागरूकता संबंधी नारों के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृहद मानव श्रृंखला के दौरान यातायाता रहेगा परिर्वतन
सीहोर नगर में 24 अप्रैल को प्रात: 9 बजे नगर के विभिन्न 11 स्थानों पर मतदाता जागरूकता के लिए वृहद स्तर पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा। इस मानव श्रृंखला में पांच हजार से अधिक छात्र-छात्रायें तथा शासकीय सेवक शामिल होगें। नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक यातायात परिवर्तित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed