फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   unemployed youth commits suicide in Sehore dead body found in suspicious condition

Sehore News: बेरोजगारी से तंग युवक ने किया सुसाइड, झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Wed, 28 Sep 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 11:46 AM IST
सार

सीहोर जिले में एक युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। उसका शव पीजी कॉलेज के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिला है।

विज्ञापन
unemployed youth commits suicide in Sehore dead body found in suspicious condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर में बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। युवक का शव पीजी कॉलेज के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। युवक के पास से मिली सल्फास की डिब्बी के आधार पर पर यह आशंका जताई जा रही है कि उसने सल्फास खाकर जान दी है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टी नहीं की है।
विज्ञापन


पुलिस को झाड़ियों को पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक का शव को बरामद किया था। युवक के पास से एक सल्फास की शीशी भी मिली है। इसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि युवक ने सल्फास खाकर जान दी है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था। बेरोजगारी के चलते उसने मौत को गले लगाने का कदम उठाया। हालांकि पुलिस अभी मौत के कारणों को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि ये जांच के बाद ही पता लगेगा। युवक की शिनाख्त 24 वर्षीय संजय मेहरा के रूप में की गई है।  संजय पिछले दो साल से सीहोर के मुरली गांव में रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह मूलत: बोरखेड़ाखुर्द नसरुल्लागंज का निवासी था। 
विज्ञापन


सोमवार से गायब था युवक
युवक के चाचा नसरुल्लागंज निवासी राम कृष्ण उर्फ गोलू ने बताया कि संजय का मोबाइल बंद आ रहा था। इसके चलते वह नसरुल्लागंज से सीहोर आए थे। पता चला कि वह घर से रात आठ बजे के बाद से गायब था। इसके संबंध में उन्होंने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके बाद संजय का शव पीजी कॉलेज के पास झाड़ियों से मिलने की जानकारी मिली। युवक के चाचा ने कहा कि संजय ने मौत को गले क्यों लगाया। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed