फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Truck driver crushed scooter rider while driving carelessly

Sehore: ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

Mon, 11 Mar 2024 04:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Mar 2024 04:38 PM IST
सार

Sehore: सीहोर के जमुनिया रोड चौराहे पर मंडी पानी टंकी के पास एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार ग्रामीण को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Truck driver crushed scooter rider while driving carelessly
ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर के मंडी क्षेत्र में स्थित जमुनिया चौराहा पानी टंकी के पास सोमवार सुबह 10 बजे की घटना है। जमुनिया और कृषि उपज मंडी जाने वाले अति व्यस्त मार्ग पर लापरवाही से ट्रक चलाते हुए चालक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी वीभत्स थी कि जिसने भी यह दृश्य देखा उसका दिल दहल गया। घटना में मृतक का एक पैर शरीर से अलग होकर 10 फीट दूर जा गिरा था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामले में मंडी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर करण परमार ने बताया कि मृतक का नाम बाबूलाल विश्वकर्मा (60) है, जो ग्राम जताखेड़ा के रहने वाला है। इनको सीमेंट से भरे ट्रक के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed