फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Tomar said - All corrupt leaders are coming on one platform, but will not be able to stop Modi's development c

MP News: तोमर बोले- सारे भ्रष्ट नेता एक मंच पर आ रहे हैं, लेकिन मोदी का विकास रथ नहीं रोक सकेंगे

Sat, 22 Apr 2023 03:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 22 Apr 2023 03:47 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साथ आ रहे विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी की देशहित की नीतियों के कारण ही भ्रष्ट नेता एक मंच पर आ रहे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मोदी सरकार के विकास रथ का पहिया आगे बढ़ता रहेगा। 
 

विज्ञापन
Tomar said - All corrupt leaders are coming on one platform, but will not be able to stop Modi's development c
सीहोर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के चुनाव प्रभार की कमान मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। उन्होंने कहा कि मोदी की भष्टाचार विरोधी नीतियों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। तमाम भ्रष्ट नेता अब एक मंच पर आने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी जी का विकास का रथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसे रोकने की क्षमता भ्रष्ट नेताओं में नहीं है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर दिखाई देने लगी है। भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। जहां तक विरोधियों के सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात है तो यह एजेंसियां स्वतंत्र काम कर रही हैं। इसके परिणाम भी देखने को आ रहे हैं। दुरुपयोग की बात तो तब होगी जब एजेंसी जांच के लिए जाए और कुछ न मिले। अभी तो जांच एजेंसी जहां भी जांच के लिए जा रही है, वहां भ्रष्टाचार मिल रहा है। इसी वजह से सब परेशान हैं और एक मंच पर आने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग उथली राजनीति करते हैं। राहुल गांधी का मामला कोर्ट से संबंधित है। राहुल गांधी ने जो भाषा बोली, उसके कारण मुकदमा चला। सुनवाई के बाद सजा हुई। ये सजा भाजपा ने नहीं कोर्ट ने दी है। निर्णय न्यायालय ने दिया, और थोप भाजपा पर रहे हैं।
विज्ञापन


मप्र में 2023 में फिर बनेगी सरकार 
तोमर ने कांग्रेस के संगठन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी नहीं था आज भी नहीं हैं। भाजपा का संगठन मध्यप्रदेश में काम कर रहा है। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उसका असर जनता पर दिख रहा है। भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। इस वजह से 2023 में भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed