{"_id":"65c4cc0f1d62d964210fe383","slug":"tiger-carcass-found-under-suspicious-circumstances-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला टाइगर का शव, वन विभाग बोला, आपस की लड़ाई में एक टाइगर की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला टाइगर का शव, वन विभाग बोला, आपस की लड़ाई में एक टाइगर की हुई मौत
Thu, 08 Feb 2024 06:11 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:11 PM IST
सार
Sehore News: जिले के इछावर और लाडकुई वन परिक्षेत्र के बीच में एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि वन विभाग मामले को शिकार का नहीं बता रहा है। वन विभाग का कहना है कि बाघों की आपस की लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में मिला टाइगर का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार जिले के इछावर और लाडकुई वन परिक्षेत्र के बीच में एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने की सूचना वन विभाग को मिली है। वन विभाग की मानें तो दो बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई। बाघ का शिकार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वन संरक्षक ने दी जानकारी
मामले में वन संरक्षक एमएस डाबर ने बताया कि वन परिक्षेत्र के कक्ष (240) में एक बाघ की मौत हो गई है। वन विभाग के अमले ने जो जानकारी उन्हें दी, उसके अनुसार घटनास्थल देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। बाघ की आपस में लड़ाई के कारण एक बाघ की मौत हो गई है। भोपाल से भी वन विभाग की टीम मौके पर जाकर मामले में अवलोकन करेगी।
विज्ञापन
