फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Three accused from Sehore district jail, District Badar, District Magistrate expelled

Sehore: तीन आरोपी जिला बदर, जिला दंडाधिकारी ने लोक सुरक्षा की सृष्टि से तीन महीने के लिए निष्कासित किया

Mon, 08 Aug 2022 07:25 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 07:25 PM IST
सार

सीहोर जिला जेल से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिला बदर करने का निर्देश दिया है। एसपी मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर तीनों आरोपियों को जिले से तीन महीने के लिए निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
Three accused from Sehore district jail, District Badar, District Magistrate expelled
सीहोर जिला दंडाधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिला जेल से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन आरोपियों को जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिला बदर करने का निर्देश दिया है। जिला दंडाधिकारी ने एसपी मयंक अवस्थी के प्रतिवेदन पर तीनों आरोपियों को जिले से तीन महीने के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी चंद्र मोहन ठाकुर ने जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा और लोक शांति की दृष्टि से निष्कासित मर्रू उर्फ रामकिशन उईके को 13 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर सीहोर जिला एवं सीहोर जिले की सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से 3 माह के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किये हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार जितेन्द्र भंडलेकर को नौ अपराधों में लिप्त पाये जाने के चलते सीहोर जिले की राजस्व सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित करने का आदेश पारित किया है। साथ ही विक्रांत ऊर्फ विक्की को 12 अपराधों में लिप्त पाए जाने पर 3 माह के लिए सीहोर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। तीनों आरोपियों को सीहोर के सीमावर्ती भोपाल रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर तथा राजगढ़ जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed