फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Three accused arrested in case of gang rape of a minor in Sehore

Sehore: पहले नाबालिग से गैंगरेप, फिर वीडियो बनाकर एक महीने से कर रहे थे ब्लैकमेल; तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2024 04:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Dec 2024 04:47 PM IST
सार

Sehore: नाबालिग से रेप के बाद एक माह से ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे।
 

विज्ञापन
Three accused arrested in case of gang rape of a minor in Sehore
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शहर के कस्बा क्षेत्र इलाके में गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। क्षेत्र के ही तीन आरोपी नाबालिग से रेप के बाद एक माह से ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपियों ने नाबालिग के रिश्तेदार को भी वीडियो दिखा दिया था। परेशान होकर नाबालिग ने अपनी मां के साथ कोतवाली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के कस्बा क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग कक्षा 11 की छात्र बताई गई है। छात्रा ने कोतवाली थाना पुलिस में अपनी मां के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि 2 नवंबर को उसके साथ क्षेत्र के ही तीन लोगों ने बलात्कार किया और वीडियो बनाकर उसे पिछले एक माह से ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसके रिश्तेदार को भी दिखा दिया। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से नाबालिग काफी डरी और सहमी हुई है। पुलिस के अनुसार नाबालिग किसी से भी कोई बात करने में डर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र के ही जयंत, दिव्यांशु और हर्ष हैं। पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दे रहे थे आरोपी
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। जिसके कारण नाबालिग लड़की किसी को भी कुछ नहीं बता पा रही थी। लेकिन अब पीडि़त छात्रा ने मामले में पुलिस थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करा दी है।



तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी मनोज मालवीय ने बताया कि मामला रेप का है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर बीएनएस की धारा 61 और 65 दर्ज की गई है तथा 67 आईटी एक्ट भी लगाया गया है। इतना ही नहीं, मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से वीडियो भी बरामद कर लिया गया है और आरोपियों से अभी पूछताछ भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed