फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Theft of lakhs in Vijayasan Mata Temple of Salkanpur Sehore thieves took six sacks full of notes

MP News: सलकनपुर के विजयासन माता मंदिर में चोरी, नोटों से भरे छह बोरे ले गए चोर, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Tue, 15 Nov 2022 06:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 06:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ सलकनपुर देवी धाम में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोर नोटों से भरे छह बोरे साथ ले गए हैं। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। 

विज्ञापन
Theft of lakhs in Vijayasan Mata Temple of Salkanpur Sehore thieves took six sacks full of notes
सलकनपुर धाम में आठ लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध सलकनपुर देवी धाम में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरों ने मंदिर में रखे दान के पैसे और आभूषण पार कर दिए। वहीं,मंदिर से जुड़े लोगों ने नोटों से भरे बोरे चोरी होने की बात कही है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने चोरी की घटना की पुष्टि की है। चौंकाने वाली बात ये है कि देवी धाम परिसर में कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां लाखों की चोरी हो गई, ये घटना मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर से करीब 8 लाख  की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि चोर अपने साथ छह बोरियां ले गए हैं। जबकि नोटों से भरे दो बोरे रोपवे के पास मिले हैं। चोरों ने मंदिर परिसर में बने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल अधिकारियों ने चोरी की रकम की पुष्टि नहीं की है। घटना का जानकारी मिलने के बाद से आईजी, सीहोर एसपी और कलेक्टर सहित पूरा प्रशासनिक अमला मंदिर में मौजूद है। रेहटी और बुदनी पुलिस ने नाकाबंदी कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सलकनपुर धाम में चोरी पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और सीएम शिवराज से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने लिखा कि जन-जन की आस्था के केंद्र सलकनपुर धाम में जिस तरह से मंदिर में चढ़ाए दान की चोरी हो गई है, उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत कितनी खराब हो गई है और चोर-बदमाशों में कानून का कोई डर बचा नहीं है। यह सिर्फ चोरी का मामला नहीं है बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट करने का मामला है। अगर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहने वाले हमारे श्रद्धा के केंद्र भी सुरक्षित नहीं हैं तो भाजपा सरकार आम आदमी को कैसे सुरक्षा मुहैया कराएगी? मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो, उसके पूरे इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन





लापरवाही बरतने पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित
सलकनपुर मंदिर में चोरी मामले में मंदिर सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरतने पर सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने पांच पुलिसकर्मियों को  निलंबित किया है। सीहोर एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, उनमें 18वीं वाहिनी कंपनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम एवं पुष्पराज शर्मा शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed