फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The thieves were caught by the Kotwali police

Sehore News: कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े नकबजन, 2.50 लाख का मशरूका किया बरामद

Thu, 12 Sep 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Sep 2024 06:26 PM IST
सार

Sehore News: सूने आवास की छत के रास्ते से चद्दर हटाकर 2.5 लाख रुपए की चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों से चोरी गई टीवी, जेवरात ओर गहने जब्त कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों का पता लगा रही है।

विज्ञापन
The thieves were caught by the Kotwali police
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिनांक 13 जुलाई को फरियादी गेंदालाल व्यास निवासी कुमार मोहल्ला द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया कि वह निजी कार्य से अपने परिवार के साथ बाहर गया था। अगले दिन जब घर पर वापस आया तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। तलाश करने पर पता चला कि घर से नगदी जेवरात, टीवी समेत करीब 2.50 लाख रुपए का सामान कोई अज्ञात चोर छत के रास्ते से आकर चोरी कर ले गया है।

विज्ञापन


मामले में नगर निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। दौराने विवेचना टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु मुखबिरों से चर्चा कर घटना का पता लगाने पाबंद किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की दो व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना की गंभीरता को लेते हुए तस्दीक हेतु शुभम लश्करी पिता जगदीश लश्करी (30) निवासी कुमार मोहल्ला गंज व मनीष सेन पिता जितेंद्र सेन (23) निवासी कुम्हार मोहल्ला गंज को पकड़कर पूछताछ करने पर उक्त दिनांक को गेंदालाल व्यास के मकान की छत की टीन हटाकर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात एवं एक 32 इंच सोनी कम्पनी की टीवी चोरी करना बताया जिनके पास से सोने चांदी के जेवरात व 32 इंच सोनी कंपनी की टीवी कुल कीमती 2.50 लाख रुपए का सामान जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed