फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   the psycho attacked the person with an ax and cut him into seven pieces in sehore

दिल दहलाने वाली घटना: पता पूछते ही साइको ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमलाकर कर दिए सात टुकड़े

Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 11:25 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सीहोर में एक शख्स ने बिना किसी बात के व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। व्यक्ति ने उससे सिर्फ पता पूछा था। इतना ही नहीं साइको ने व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसके शरीर को सात भागों में बांट दिया। 

विज्ञापन
the psycho attacked the person with an ax and cut him into seven pieces in sehore
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में शुक्रवार को एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने बिना किसी बात के व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। व्यक्ति ने उससे सिर्फ पता पूछा था। इतना ही नहीं साइको ने व्यक्ति पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसके शरीर को सात भागों में बांट दिया। मंजर देखकर पुलिसवालों के साथ-साथ वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। बता दें, घटना के दौरान लोग साइको पर पत्थर बरसा रहे थे, लेकिन वो रुका नहीं। व्यक्ति की निर्मम हत्या के बाद हत्यारा कर्बला पुल के पास जाकर बैठ गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कर्बला पुल के पास सीवन नदी के किनारे लगे ईंट भट्टों के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सिराड़ी निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुशवाह ने 28 वर्षीय लुनिया चौराहा निवासी सूरज कुशवाह की हत्या कर दी। सूरज के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते वो किसी ईंट भट्टे वाले का पता पूछते हुए सीवन नदी के किनारे लगे ईंट भट्टों के पास पहुंचा। वो दो पहिया वाहन से वहां गया था। उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और आसपास देखने लगा। उसे कुछ दूर से सुरेंद्र आता दिखाई दिया, उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। सुरेंद्र के पास आने पर सूरज ने उससे किसी भट्टे वाले के बारे में पूछा, जिसका जवाब न देते हुए सुरेंद्र ने सूरज के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया।
विज्ञापन


'साइको' ने शख्स के शरीर के किए सात टुकड़े
लोगों की मानें तो वार इतना तेज था कि सूरज की चीख निकली और वह वहीं गिर गया। इसके बाद सुरेंद्र ने सूरज के सिर पर ही एक और वार किया, जिससे उसका सिर खुल गया और दो भाग में बंट गया। इसके बाद उसने सूरज के दोनों हाथों को कलाई के पास से काट दिया। दोनों हाथ काटने के बाद उसने उसके पेट को काटना शुरू किया और उसे दो हिस्सों में अलग-अलग कर दिया। इस तरह उसने मृतक के शरीर के सात टुकड़े कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्मम हत्या के बाद पुल के पास बैठ गया हत्यारा
बता दें, जब सूरज चीखा था तो लोग उस ओर दौड़े, लेकिन सुरेंद्र का चेहरा देखकर वो सहम गए, उन्होंने उस पर पत्थर फेंके, लेकिन वह वहां से नहीं हिला। जब उसका मन हुआ तो वो वहां से चल पड़ा और कर्बला पुल के पास आकर बैठ गया। उसके हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी भी थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीएसपी निरंजन राजपूत, कोतवाली टीआई नलिन बुधोलिया, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा।


महिला पर भी कर चुका है हमले का प्रयास
सीएसपी निरंजन राजपूत का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपित सिराड़ी का निवासी है और वह घटनास्थल के पास ही ईंट के भट्टे पर काम करता है। पहले भी एक बार मंडी क्षेत्र में एक महिला पर हमला करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे रोक लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed