{"_id":"6627e1176afb9177d3091e06","slug":"the-miscreant-took-away-the-mangalsutra-in-broad-daylight-by-luring-a-woman-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: महिला को झांसा देकर दिनदहाड़े बदमाश ले उड़े मंगलसूत्र, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: महिला को झांसा देकर दिनदहाड़े बदमाश ले उड़े मंगलसूत्र, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Tue, 23 Apr 2024 09:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Apr 2024 09:55 PM IST
सार
Sehore: नगर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटने की वारदात का मामला सामने आया है, जिसमें दो अज्ञात बदमाश महिला से मंगलसूत्र लेकर रफूचक्कर हो गए। उक्त घटना के फुटेज पड़ोस में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी को खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Crime Scene
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज के नीचे स्टेट बैंक सर्विस रोड पर अनवर खान की जनरल स्टोर की दुकान पर दो अज्ञात व्यक्ति दिन के 11.30 बजे मोटर साइकिल से आए उसमें से लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति अनवर खान की दुकान पर पहुंचा, उस समय अनवर खान की पत्नी शबनम खान दुकान पर बैठी हुई थी। अनजान व्यक्ति ने शबनम खान से कुछ सामान के बारे में पूछताछ की उसके बाद उसने मुस्लिम मजहब के बारे में शबनम से बातचीत की।
विज्ञापन
बाद में उसने अपने हाथ से कुछ मंत्र जैसे पड़े और शबनम से उसका मंगलसूत्र उतार कर देने को कहा। शबनम का कहना है वह उस समय होश में नहीं रही, उसने अपने गले से मंगलसूत्र उतारकर अधेड़ व्यक्ति को दे दिया। मंगलसूत्र लेकर मैं अधेड़ व्यक्ति साथ आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल पर बैठकर नर्मदापुरम की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उसके होश उड़ गए तथा अपने पति को बुलाकर घटना के बारे में जानकारी दी। जिस पर उसके पति तत्काल पुलिस को सूचना देने पहुंचा। सूचना देने पर थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ उसके निवास पर गए तथा पड़ोसी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
