फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   the groom asked for Rs 5 lakh and a car in dowry In Sehore

Sehore News: दूल्हे ने दहेज में मांगे पांच लाख और कार, दुल्हन ने साहस दिखाकर लौटा दी बारात

Wed, 24 Apr 2024 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Apr 2024 07:10 PM IST
सार

Sehore News: सीहोर में एक मजदूर की बेटी ने दहेज लोभियों को सबक सिखाते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग की थी। इस दौरान दुल्हन ने साहस का परिचय देते हुए शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज बारातियों ने दुल्हन के घर पर ही तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला कर लिया है।

विज्ञापन
the groom asked for Rs 5 lakh and a car in dowry In Sehore
दूल्हे ने दहेज में मांगे 5 लाख और कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार सीहोर के गंज निवासी प्रिया सूर्यवंशी का रिश्ता ग्यारसपुर विदिशा के घनश्याम अहिरवार से तय हुआ था। मंगलवार रात को प्रिया और घनश्याम का विवाह होना था। बड़ी धूमधाम से बारात लगाई गई थी, बारात के बाद तिलक में दुल्हन के पिताजी ने दूल्हे को 21000 रुपए दिए, परंतु दूल्हा इतने पैसे से खुश नहीं हुआ और दहेज में 5 लाख रुपए और फोर व्हीलर गाड़ी मांगने लगा। दुल्हन के पिताजी ने पैसे नहीं होने की बात कह कर दूल्हे से कई मिन्नत की, परंतु दहेज लोभी दूल्हा दहेज के लिए अड़ गया। जैसे ही यह बात दुल्हन प्रिया को पता चली दुल्हन ने साहस दिखाया और दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से ही इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


दूल्हे पक्ष के लोगों ने की मारपीट और तोड़फोड़
दुल्हन के इनकार करने के बाद दूल्हे और बारातियों ने दुल्हन के घर पर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई लोगों को चोटें आई है। दुल्हन प्रिया सूर्यवंशी ने कहा कि दुल्हन प्रिया ने बताया, रिश्ता तय होने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। शादी से पहले की सभी रस्में अच्छे से हुईं। आखिरी तक दूल्हा या उनके घरवालों ने कोई डिमांड नहीं की। 23 अप्रैल को देर शाम बारात आई। बाराती तो नशे में धुत थे ही, दूल्हे ने भी जमकर पी रखी थी। इसके बावजूद पिता और भाई ने उनका आदर-सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने दहेज की मांग कर दी। मुझे पता चला तो मैं दुल्हन के लिबास में ही बाहर आई और शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन


दुल्हन के पिता अजब सिंह सूर्यवंशी ने बताया, विदिशा के ग्यारसपुर के रहने वाले घनश्याम अहिरवार से बेटी प्रिया का रिश्ता तय किया था। मंगलवार देर शाम बारात आई। दूल्हा समेत बारातियों ने जमकर शराब पी रखी थी। जब हमने उनका स्वागत किया तो वे अभद्र व्यवहार करने लगे। तिलक के दौरान 21 हजार देने पर दूल्हा भड़क गया। उन्होंने कार और 5 लाख नकद की मांग की। मैंने कहा- दहेज को लेकर तो हमारी कोई बात नहीं हुई थी। हम अपनी हैसियत के हिसाब से आपको सबकुछ दे रहे हैं। बेटी को बात पता चली तो उसने मंडप में आकर शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूरे मामले की शिकायत दुल्हन पक्ष ने कोतवाली थाने में की है। फिलहाल दूल्हा फरार बताया जा रहा है। मामले में कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार मालवीय ने बताया, दहेज को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हुआ था। मामले में दोनों पक्ष के 6 लोग मामूली तौर पर घायल हुए हैं। लड़की की शिकायत पर दूल्हे और बारातियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed