फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   The administration canceled the applications a few hours before the marriage

Sehore: विवाह के चंद घंटों पहले प्रशासन ने निरस्त किये आवेदन, एक कॉल से मायूसी में बदल गई विवाह की खुशियां

Sun, 16 Jun 2024 10:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Jun 2024 10:47 AM IST
सार

Sehore: जिले के इछावर में एक तरफ विवाह को लेकर घरों में जमकर तैयारी की जा रही थी। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन प्रशासन के एक फोन कॉल ने उन दर्जन परिवारों की तमाम खुशियों को मायूसी में बदल दिया। 

विज्ञापन
The administration canceled the applications a few hours before the marriage
प्रशासन ने निरस्त किये आवेदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के करीब 150 आवेदन को प्रशासन ने विवाह के चंद घंटे पहले निरस्त कर दिया। जिसके बाद वर-वधू और परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन कोई बात नहीं बनी। 

विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रविवार को इछावर नगर के मंडी प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विवाह के लिए 603 वर-वधू ने आवेदन जमा कराए थे। उन आवेदनों को निरीक्षण के बाद प्रशासन ने शनिवार को करीब 150 आवेदन निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


इसका कारण आवेदन अपूर्ण होना और कागजों में खामियां होना बताया गया है। जिसके बाद वर-वधू और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आवेदन निरस्त होने की सूचना मिलते ही वर-वधू और उनके परिजन जनपद कार्यालय भी पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मामले की खबर लगते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम जमील खान से निरस्त आवेदनों की सूची मुहैया कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन गरीब जोड़ों का विवाह कांग्रेस पार्टी अपने खर्च पर कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed