{"_id":"672b00b4ae46b569550c975b","slug":"shyampur-police-revealed-many-thefts-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: श्यामपुर पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा, तीन आरोपियों से दस लाख का माल भी किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: श्यामपुर पुलिस ने किया कई चोरियों का खुलासा, तीन आरोपियों से दस लाख का माल भी किया बरामद
Wed, 06 Nov 2024 11:07 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Nov 2024 11:07 AM IST
सार
Sehore: श्यामपुर पुलिस ने कई चोरियों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से करीब दस लाख का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के श्यामपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई चोरियों का खुलासा कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब दस लाख रुपए का माल बरामद किया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पूजा शर्मा ने बताया कि थाना श्यामपुर में पिछले दिनों लगातार चोरी की घटनाएं हुई थीं।
विज्ञापन
श्यामपुर थाना पुलिस एवं मुखबिरों की क्षेत्र में सक्रियता के चलते ग्राम मुख्त्यारनगर रोड मदरसा के पास श्यामपुर में एक संदिग्ध कार और उसमें बैठे लोगों पर संदेह होने पर पूछताछ की गई। जिन्होंने अपना नाम सुलेमान उर्फ गोलू पिता हकीम खाँ (25) निवासी पटेल का बाग के पास ग्राम बिछिया थाना दोराहा, आदिल खान पिता सत्तार खां (22) निवासी नवोदय टप्पर हाइवे रोड श्यामपुर, शाकिर उर्फ गब्बर पिता हकीम खां (30) निवासी ग्राम पटेल के बाघ के पास ग्राम बिछिया थाना दोराहा सीहोर हाल अरवलिया भोपाल के होना बताया।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में दिनांक 19 की अक्तूबर की रात मिलन गार्डन के पास रखी गुमटी की खिड़की तोड़कर गुमटी से 03 जेक, पाने की पेटी 02 एवं अन्य छोटा मोटा सामान चोरी करना बताया। इसी तरह 20 अक्तूबर की रात में ग्राम कादराबाद में एक निर्माणाधीन मकान में से 24 नग लोहे की पुरानी सेंटिंग प्लेट, 1 नग वायब्रेटर, 2 नग ग्लाईंडर व पानी की एक टुल्लु मोटर चोरी करना बताया एवं दिनांक 30 अक्तूबर की रात में कुरावर रोड पर स्थित बालाजी मोटर्स बजाज शोरूम में रखी मोटरसाइकलें चोरी करने के उद्धेश्य से शोरूम की शटर के ताले तोड़े थे, लेकिन सेंटर शटर का सेंटर लाक न खुलने से मोटरसाइकिल चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
